Skip to content
April 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • Uncategorized
  • दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को दहलाने वाले ई-मेल मे रूसी डोमेन का किया गया था इस्तेमाल, पहले भी आ चुके है इस तरह के मेसेज, पढे पूरी खबर
  • Uncategorized

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को दहलाने वाले ई-मेल मे रूसी डोमेन का किया गया था इस्तेमाल, पहले भी आ चुके है इस तरह के मेसेज, पढे पूरी खबर

Kavita Khatri May 2, 2024 1 min read
राजधानी दिल्ली और उससे सटे नोएडा के कई स्कूलों को बुधवार सुबह एक मेल आया, जिसमें उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. दिल्ली पुलिस का कहना है कि बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के 250 से ज्यादा स्कूलों को फर्जी धमकियां भेजने के लिए इस्तेमाल की गई ईमेल आईडी के कंट्री डोमेन (.ru) का इस्तेमाल पिछले साल शहर के एक निजी स्कूल को भेजे गए इसी तरह के ईमेल के लिए भी किया गया था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच में शामिल दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध ने संभवतः अपनी पहचान छिपाने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल किया है. पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में लोगों पर नजर रखना मुश्किल हो सकता है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने यह भी कहा कि उन्हें गहरी साजिश का संदेह है.

पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं में दर्ज की FIR

हालांकि, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट के तहत आपराधिक साजिश, गुमनाम संचार और अन्य आरोपों में मामला दर्ज कर लिया है. जबकि, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि निश्चित रूप से, ऐसे ईमेल आईडी एड्रेस कोई भी, किसी भी जगह से बना सकता है. फिलहाल इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

वहीं, जांच में शामिल दिल्ली पुलिस के अधिकारी का कहना है कि ये धमकी रूस स्थित डोमेन वाली आईडी ‘savariim@mail.ru’ से भेजी गई थी, लेकिन हो सकता है कि यूजर ने अपना आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) बनाए रखने के लिए आईडी की एक सीरीज से ईमेल को बाउंस कर दिया हो. इसमें पता छिपा हुआ है. संभावना है कि आईपी एड्रेस वीपीएन से जुड़े हो सकते हैं.

इंटरपोल को लेटर लिखकर मांगी जाएगी मदद

अधिकारी ने कहा कि हम इंटरपोल को एक डेमी ऑफिशियल (डीओ) को लेटर भेजकर उनसे मदद मांगेंगे, जिसमें ईमेल एड्रेस के लिए साइन अप करने वाले शख्स का ब्योरा मांगा जाएगा. इस मामले में दिल्ली पुलिस के अधिकारी का कहना है कि हम जीमेल भेजने वाले रजिस्टर्ड यूजर की डीटेल जानने में मदद के लिए रूसी कंपनी से भी संपर्क करेंगे.

रूसी डोमेन का इस्तेमाल

बता दें कि, Mail.ru रूसी कंपनी VK द्वारा सर्विस दी जाने वाली ईमेल सेवा है. ठीक उसी तरह जैसे Gmail या Outlook क्रमशः Google और Microsoft द्वारा प्रदान की जाने वाली ईमेल सेवाएं हैं. इस मामले में, .ru रूसी वेबसाइटों के लिए देश कोड का डोमेन है, जैसे .in भारत के लिए है. जीमेल और आउटलुक की तरह ही, दुनिया में कहीं पर भी बैठा कोई भी शख्स Mail.ru अकाउंट बना सकता है और ईमेल भेजने और प्राप्त करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकता है. पुलिस का कहना है कि इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि ईमेल रूस से ही भेजा गया था.

गौरतलब है कि पिछले साल 12 अप्रैल को भी साउथ दिल्ली के सादिक नगर स्थित द इंडियन स्कूल को फर्जी धमकी भेजने के लिए भी .ru कंट्री कोड का इस्तेमाल किया गया था. यह जानने के लिए कि फर्जी ईमेल कहां से आई, इसके लिए जांच एजेंसियों को भेजने वाले शख्स के जीमेल अकाउंट के बारे में जानने के लिए रूसी कंपनी से संपर्क करना होगा.

हालांकि, कंपनी यूजर्स के अनुरोध को किसी तीसरे देश में स्थित सर्वर के जरिए किसी वेबसाइट (जैसे Google.com) या ऑनलाइन सेवा पर दोबारा भेजते हैं. सेवा प्रदाता (इस मामले में Google.com) से यूजर्स के स्थान और आईपी पते को वीपीएन सर्वर से बदल देते हैं. इसने जांच-एजेंसियों के लिए ऑनलाइन अपराध कर रहे अपराधियों को ट्रैक करना कठिन बना दिया है.

पिछले 2 सालों में 3 स्कूलों को 5 फर्जी धमकी भरे ईमेल मिले

उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीते नवंबर 2022 और मई 2023 के बीच, दिल्ली के तीन स्कूलों को कम से कम पांच फर्जी धमकी भरे ईमेल मिले थे. जिसमें से दो स्कूलों को ऐसे दो-दो ईमेल मिले, जबकि तीसरे स्कूल को एक ईमेल मिला था. वहीं, दो स्कूलों में से साउथ दिल्ली के सादिक नगर में इंडियन स्कूल को पहला फर्जी धमकी भरा ईमेल 28 नवंबर, 2022 को “jhonfoster@tutanota.com” से और दूसरा 12 अप्रैल को “jhonmaddison77@rambler.ru” से मिला.

पुलिस के अनुसार, पहली ईमेल आईडी जर्मनी स्थित एक सेवा प्रदाता के जरिए बनाई गई थी. वहीं, इस कंपनी ने इंटरपोल के जरिए मिली जांच टीम को अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उसके पास ईमेल पते पर कोई स्टॉक डेटा नहीं है. क्योंकि इसका इस्तेमाल फ्री किया गया था न कि भुगतान किए गए खाते के तौर पर. दूसरे ईमेल का आईपी पता, जिसमें रूसी सेवा प्रदाता की सुविधा का उपयोग किया गया था, ऑस्ट्रिया में पाया गया था. चूंकि यह वीपीएन से जुड़ा था इसलिए इसकी कनेक्टिविटी स्थापित नहीं हो सकी. फिलहाल, ये दोनों ही मामले अभी भी अनसुलझे हैं.

Continue Reading

Previous: 29 April 24: जानिए अपना आज का राशिफल
Next: 6 May 2024: जानिए अपना आज का राशिफल

Related Stories

विकासखंड मोरी में प्रधान संगठन का गठन, सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चयन
1 min read
  • Uncategorized

विकासखंड मोरी में प्रधान संगठन का गठन, सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चयन

March 25, 2026
पिथौरागढ़ पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार, 3.9 किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • Uncategorized
  • उत्तराखंड

पिथौरागढ़ पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार, 3.9 किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

March 25, 2026
डीएम देहरादून के बेटे सनव ने इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों संग मनाया जन्मदिन
1 min read
  • Uncategorized

डीएम देहरादून के बेटे सनव ने इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों संग मनाया जन्मदिन

November 22, 2025

Recent Posts

  • अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
  • सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
  • बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
  • हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…
  • पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Daily
  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि… 1

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

April 14, 2026
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत… 2

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

April 14, 2026
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात… 3

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

April 14, 2026
हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना… 4

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…

April 13, 2026
पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण… 5

पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…

April 13, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई… 6

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई…

April 13, 2026
डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री 7

डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री

April 13, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
  • उत्तराखंड

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

April 14, 2026
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

April 14, 2026
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
  • उत्तराखंड

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

April 14, 2026
हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…
1 min read
  • उत्तराखंड

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…

April 13, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.