पुरोला सबांददाता
विकासखण्ड मोरी के सुदूरवर्ती ग्राम फिताडी में सोमवार रात लगभग 10:50 बजे अचानक आग लग गई जिसमें बहुमंजिलें आवास जलकर राख हो गये जिसमें रखा खान-पान के सामान सहित तीन गायें जलकर खाक हो गई आग लगने से पूरे गांव में मातम छा गया बड़े मुश्किल से आग पर काबू पाया गया जिससे जनहानि व पूरे गांव को बचाया जा सका भिषण अग्निकांड से 8 आवासीय भवन जिसमें 12 परिवार निवासरत थे व 6 अन्न भंडार (कुठार) तीन गाय जलकर खाक हो गए । प्रशासन के तरफ से रात्रि को ही राजस्व, पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, पशुपालन सहित जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं तथा क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश लाल भी रात्रि को पुरे टीम के साथ अग्नि पीड़ितों को डांडस बांधने फिताडी गवं पहुंच गए जिन्होंने सरकार से ग्राम वासियों को उचित मुआवजा दिलाने व हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। प्रशासन के द्वारा प्रभावित परिवारों की सूची तैयार कर हर संभव मदद देने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य पूरी टीम के साथ मौजूद हैं।
अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की सूची।
1- प्रेमसिह पुत्र मोर सिह,
2- कुन्दन सिह पुत्र खेम सिंह(1 गाय जलकर मृत)
3- रवीन्द्र सिह पुत्र मोर सिंह
4- उमराल सिह पुत्र मोर सिह
5 -तिलक सिंह पुत्र मोर सिह
6- नैनियाल सिह पुत्र गंगा सिंह
7- ताजमदेई पत्नी नैनीयाल सिंह
8- दुधकली देवी पत्नी नैनीयाल सिह
9-वीरेन्द्रसिंह पुत्र हाकम सिंह
10- सुविन्दा पत्नी सुरेन्द्रसिंह
11- मोहनसिंह पुत्र घूंघर सिंह
12- जनक सिंह पुत्र तोताराम
अन्न भण्डार कुठारो के पूर्ण क्षतिग्रस्त की सूची।
1- जनक सिंह पुत्र तोता राम
2- विरेन्द्र सिंह पुत्र हाकम सिह
3- प्रेम सिंह पुत्र मोर सिंह(1 *गाय जलकर मृत)*
4- नौनीहाल सिह पुत्र गंगा सिंह
5- उमराल सिंह पुत्र मोर सिंह(1 *गाय जलकर मृत)*
6- सिलदार सिंह पुत्र पल्लू राम।
दूसरी ओर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भिषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।



