ऋषिकेश, 25 मार्च। में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मरीज अचानक जांच के दौरान घबरा गया और अस्पताल परिसर में इधर-उधर भागने लगा। देखते ही देखते वह मरीज भवन की छठी मंजिल तक जा पहुंचा, जिससे वहां मौजूद स्टाफ और मरीजों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित मरीज को जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान वह अचानक घबराकर वहां से भागने लगा। अस्पताल कर्मियों द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह तेजी से सीढ़ियों के रास्ते ऊपर चढ़ गया और छठी मंजिल पर पहुंच गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अस्पताल प्रशासन, सुरक्षा कर्मी और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद मरीज को सुरक्षित काबू में लिया। इस दौरान अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीज मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा था, जिसके चलते उसने इस तरह का कदम उठाया। फिलहाल उसे सुरक्षित निगरानी में रखा गया है और आवश्यक चिकित्सा सहायता दी जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो



