विकासखंड मोरी में प्रधान संगठन का गठन, सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चयन
पुरोला संवाददाता
विकासखंड मोरी में मंगलवार को नव-निर्वाचित ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रधान संगठन का विधिवत गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का चयन किया गया।
बैठक में कैलाश डिमरी को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान, सुरेन्द्र रावत, महेन्द्र कुंवर एवं मीना रावत को सौंपी गई।
संगठन के सचिव पद पर सूर्य सिंह राणा (कोटगांव) का चयन किया गया। इसके अलावा सह-सचिव पद पर मूर्ति सिंह राणा, संगीता रावत, कमला देवी एवं हरीश पंवार को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में उपस्थित सभी प्रधानों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान मौजूद रहे और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।



