Skip to content
February 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आइये जानते है भारत में मुसलमानों को कैसे मिलता है आरक्षण
  • राष्ट्रीय

आइये जानते है भारत में मुसलमानों को कैसे मिलता है आरक्षण

Kavita Khatri May 4, 2024 1 min read

नरेंद्र मोदी बार-बार कांग्रेस पार्टी पर एससी/एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को मिलने वाला आरक्षण कम करने का आरोप लगा रहे हैं. पीएम मोदी का दावा है कि कांग्रेस का मकसद इन लोगों के हिस्से का आरक्षण कम करके धर्म के आधार पर सभी मुस्लिमों को देना है, जो कि ये संविधान के खिलाफ है.

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारतीय संविधान के तहत मुसलमानों को आरक्षण मिल सकता है या नहीं, अगर हां तो कैसे मिलता है और अगर मुस्लिम को आरक्षण दिया जा सकता है तो बीजेपी को किस बात पर ऐतराज है.

पहले समझिए क्या मुसलमानों को मिल सकता है आरक्षण?
भारत में कई मुस्लिम समुदायों को केंद्र और राज्य स्तर पर ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण का फायदा मिलता है. ये सीधे तौर पर संविधान के अनुच्छेद 16(4) से जुड़ा है. ये अनुच्छेद कहता है कि राज्य की सेवाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व न रखने वाले पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिया जा सकता है.

जस्टिस ओ चिन्नप रेड्डी की अध्यक्षता वाले तीसरे पिछड़ा वर्ग आयोग (Backward Class Commission) ने अपनी रिपोर्ट में ये बताया है कि शिक्षा और सामाजिक रूप से कई मुस्लिम समुदाय पिछड़े हुए हैं. शिक्षा के मामले में कुछ मुसलमानों की आर्थिक स्थिति अनुसूचित जातियों (SC) जैसी है.

इसी आधार पर आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 15(4) के तहत मुसलमानों को सिर्फ शिक्षा में आरक्षण देने की सिफारिश की. 2006 में जस्टिस सच्चर कमेटी की रिपोर्ट भी इसी नतीजे पर पहुंची. तो कुल मिलाकरसंविधान के प्रावधानों और पिछड़े वर्ग आयोगों की रिपोर्टों के आधार पर कुछ मुस्लिम समुदायों को ओबीसी आरक्षण दिया जाता है.

हालांकि, ओबीसी आरक्षण में भी एक पेच है जिसे हम ‘क्रीमी लेयर’ कहते हैं. यानी सालाना 8 लाख रुपये या इससे ज्यादा कमाने वालों को आरक्षण का फायदा नहीं मिलता है. चाहे वो किसी भी पिछड़े वर्ग के हों, उन अमीर लोगों को ओबीसी आरक्षण नहीं मिलेगा. इसका मतलब ये हुआ कि जो मुस्लिम सामाजिक और आर्थिक रूप से आगे बढ़ गए हैं, उन्हें भी ये आरक्षण नहीं मिल सकता.

देश में अभी मुस्लिम आरक्षण की क्या है स्थिति?
केंद्र की पिछड़ा वर्ग सूची में कुछ मुस्लिम जातियों को उन राज्यों में आरक्षण दिए जाने का प्रावधान है जहां मंडल आयोग लागू है. पीआईबी की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु में मुस्लिम समुदाय की कुछ जातियों, तेली मुसलमानों और उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल असम के मुस्लिम कायस्थों को ओबीसी आरक्षण दिया जा रहा है. हालांकि  हर राज्य में मुस्लिम आरक्षण का कोटा अलग-अलग है.

  • केरल में 30% ओबीसी कोटे में से मुस्लिमों को शिक्षा में 8% और सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण मिलता है
  • तमिलनाडु में लगभग 95% मुस्लिम समुदाय को आरक्षण का फायदा होता है
  • बिहार में ओबीसी दो वर्गों में बंटे हैं- पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग. ज्यादातर मुस्लिम वहां ‘अति पिछड़ा वर्ग’ में आते हैं.
  • आंध्र प्रदेश में मुस्लिम समुदाय को 5% आरक्षण दिया गया. हालांकि, बाद में रद्द कर दिया गया क्योंकि ये आरक्षण पिछड़ा वर्ग आयोग से परामर्श किए बिना दिया गया था.

आरक्षण देने की क्या कोई शर्त भी है?
सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट और संविधान विशेषज्ञ जी मोहन गोपाल ने मीडिया से एक बयान में कहा, सबसे अहम बात ये है कि हर वो वर्ग जो आरक्षण लेना चाहता है, उसे कुछ खास शर्तें पूरी करनी होती है. पिछड़े वर्गों की पहचान करने के लिए ‘नेशनल कमीशन फॉर बैकवर्ड क्लासेज’ (राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग) कुछ बातों को ध्यान में रखता है.

जैसे क्या समाज में उन्हें नीची निगाह से देखा जाता है? उनके कितने बच्चे स्कूल नहीं जा पाते? या उनके परिवार की संपत्ति कितनी है? अगर ये सब डेटा मौजूद है और साबित होता है कि मुसलमान समाज इन शर्तों पर खरा उतरता है तो संविधान के मुताबिक उन्हें आरक्षण मिल सकता है.

कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि मुसलमान समाज सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है. मिसाल के तौर पर साल 2006 की सच्चर कमेटी की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि मुसलमान समुदाय कुल मिलाकर हिंदू-ओबीसी से भी ज्यादा पिछड़ा हुआ है. इस रिपोर्ट में मुसलमानों के लिए अलग-अलग सहायता कार्यक्रमों की सलाह दी गई थी.

इसी रिपोर्ट के आधार पर केरल सरकार ने 2008 में एक कमेटी बनाई जिसने ये पाया कि केरल में मुसलमान दूसरे समुदायों से काफी पीछे हैं. खासकर सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में पिछड़े हैं. कमेटी ने मुसलमानों के लिए सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण की सिफारिश की थी.

कर्नाटक में कैसे रद्द हो गया मुस्लिम कोटा
कर्नाटक में पहले ओबीसी के लिए 32 फीसदी आरक्षण में से 4% वाली एक उप-श्रेणी मुसलमानों के लिए आरक्षित थी. मई 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले मार्च में भाजपा के नेतृत्व वाली बसवराज बोम्मई सरकार ने ये कोटा रद्द कर दिया था.

तत्कालीन बीजेपी सरकार ने उस 4% को वोक्कालिगा और लिंगायत जैसी प्रभावशाली हिंदू जातियों में बांट दिया था. बीजेपी का कहना था कि धर्म के आधार पर पूरे समुदाय को आरक्षण देना संवैधानिक रूप से अस्वीकार्य है. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के मुसलमानों को कोटा से लाभ मिलता रहेगा.

मतलब तब की राज्य बीजेपी सरकार ने ये फैसला लिया कि मुसलमान अब पिछड़े नहीं हैं, इसलिए उन्हें आरक्षण का फायदा नहीं मिलना चाहिए. लेकिन जानकारों का कहना है कि ये फैसला गलत है क्योंकि मुसलमानों को उनकी पिछड़ी सामाजिक और आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण दिया गया था, न कि सिर्फ उनके धर्म के कारण.

Continue Reading

Previous: सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल से किया सवाल’- “जमानत के लिए याचिका क्यों नहीं लगाई गयी ?’ पढे पूरी खबर
Next: वैदिक मन्त्रोंपचार के साथ खुले श्री यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2024 का शुभारम्भ

Related Stories

राष्ट्रीय चर्चा: देहरादून में RSS प्रमुख का बयान, ‘अग्निवीर एक प्रयोग, समीक्षा के लिए खुला’
1 min read
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रीय चर्चा: देहरादून में RSS प्रमुख का बयान, ‘अग्निवीर एक प्रयोग, समीक्षा के लिए खुला’

February 24, 2026
Breaking: उत्तराखंड का एक और लाल जम्मू मे शहीद…
  • राष्ट्रीय

Breaking: उत्तराखंड का एक और लाल जम्मू मे शहीद…

August 11, 2024
विपक्ष के तीखे तेवर तो सरकार ने पूरे किए एजेंडे, लंबे समय बाद बिना स्थगन और बाधा के समाप्त हुआ संसद का सत्र
1 min read
  • राष्ट्रीय

विपक्ष के तीखे तेवर तो सरकार ने पूरे किए एजेंडे, लंबे समय बाद बिना स्थगन और बाधा के समाप्त हुआ संसद का सत्र

August 9, 2024

Recent Posts

  • देहरादून : तीन दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ, एआई आधारित एप से आगंतुकों की होगी गणना
  • उत्तराखंड : भवन निर्माण नियम में होगा संशोधन, राज्य के भूकंप जोन छह में आने के बाद उठाया गया अहम कदम
  • मुख्यमंत्री ने घनसाली में 4121.10 लाख की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया पिलखी पीएचसी का सीएचसी में उच्चीकरण, क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की बड़ी सौगात
  • उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार तीसरी जीत के लिए पहली बार मंडल स्तर पर भाजपा का प्रशिक्षण, बनाई आक्रामक रणनीति
  • शिक्षा निदेशक से मारपीट का मामला: विधायक काऊ ने मांगी माफी; शिक्षकों से की काम पर लौटने की अपील

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Daily
  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • टिहरी
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

देहरादून : तीन दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ, एआई आधारित एप से आगंतुकों की होगी गणना 1

देहरादून : तीन दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ, एआई आधारित एप से आगंतुकों की होगी गणना

February 27, 2026
उत्तराखंड : भवन निर्माण नियम में होगा संशोधन, राज्य के भूकंप जोन छह में आने के बाद उठाया गया अहम कदम 2

उत्तराखंड : भवन निर्माण नियम में होगा संशोधन, राज्य के भूकंप जोन छह में आने के बाद उठाया गया अहम कदम

February 26, 2026
मुख्यमंत्री ने घनसाली में 4121.10 लाख की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया पिलखी पीएचसी का सीएचसी में उच्चीकरण, क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की बड़ी सौगात 3

मुख्यमंत्री ने घनसाली में 4121.10 लाख की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया पिलखी पीएचसी का सीएचसी में उच्चीकरण, क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की बड़ी सौगात

February 26, 2026
उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार तीसरी जीत के लिए पहली बार मंडल स्तर पर भाजपा का प्रशिक्षण, बनाई आक्रामक रणनीति 4

उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार तीसरी जीत के लिए पहली बार मंडल स्तर पर भाजपा का प्रशिक्षण, बनाई आक्रामक रणनीति

February 26, 2026
शिक्षा निदेशक से मारपीट का मामला: विधायक काऊ ने मांगी माफी; शिक्षकों से की काम पर लौटने की अपील 5

शिक्षा निदेशक से मारपीट का मामला: विधायक काऊ ने मांगी माफी; शिक्षकों से की काम पर लौटने की अपील

February 26, 2026
उत्तराखंड: उधमसिंह नगर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, एक फायर कर्मी झुलसा 6

उत्तराखंड: उधमसिंह नगर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, एक फायर कर्मी झुलसा

February 26, 2026
डीएम सविन बंसल के निर्देशन में 9 शिविरों में 3,447 दिव्यांग व वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित… 7

डीएम सविन बंसल के निर्देशन में 9 शिविरों में 3,447 दिव्यांग व वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित…

February 25, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

देहरादून : तीन दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ, एआई आधारित एप से आगंतुकों की होगी गणना
1 min read
  • उत्तराखंड

देहरादून : तीन दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ, एआई आधारित एप से आगंतुकों की होगी गणना

February 27, 2026
उत्तराखंड : भवन निर्माण नियम में होगा संशोधन, राज्य के भूकंप जोन छह में आने के बाद उठाया गया अहम कदम
1 min read
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड : भवन निर्माण नियम में होगा संशोधन, राज्य के भूकंप जोन छह में आने के बाद उठाया गया अहम कदम

February 26, 2026
मुख्यमंत्री ने घनसाली में 4121.10 लाख की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया पिलखी पीएचसी का सीएचसी में उच्चीकरण, क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की बड़ी सौगात
1 min read
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

मुख्यमंत्री ने घनसाली में 4121.10 लाख की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया पिलखी पीएचसी का सीएचसी में उच्चीकरण, क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की बड़ी सौगात

February 26, 2026
उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार तीसरी जीत के लिए पहली बार मंडल स्तर पर भाजपा का प्रशिक्षण, बनाई आक्रामक रणनीति
1 min read
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार तीसरी जीत के लिए पहली बार मंडल स्तर पर भाजपा का प्रशिक्षण, बनाई आक्रामक रणनीति

February 26, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.