Skip to content
April 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना…
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना…

Pankaj Kohli April 8, 2026 1 min read

देहरादून 8 अप्रैल।

उत्तराखंड में जनगणना प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत 10 अप्रैल 2026 को राज्यपाल गुरमीत सिंह की स्व-गणना से की जाएगी। यह जानकारी बुधवार को देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने दी। प्रेस वार्ता का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पीआईबी देहरादून के सहयोग से किया गया।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना’ (HLO) की शुरुआत कर दी गई है। यह भारत की पहली ऐसी जनगणना होगी, जिसमें पूरी तरह डिजिटल डेटा कैप्चर के साथ स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

उत्तराखंड में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 25 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच 30 दिनों तक पूरे राज्य में संचालित किया जाएगा। इससे पहले 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक प्रदेशवासियों को स्व-गणना के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। इस दौरान लोग अपने मोबाइल नंबर और बुनियादी क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर se.census.gov.in पोर्टल पर लॉग-इन कर स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना सुविधा 16 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी।

निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव के अनुसार, उत्तराखंड में प्रथम चरण के लिए लगभग 30 हजार प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। ये प्रगणक करीब 32 हजार मकानसूचीकरण ब्लॉकों में घर-घर जाकर गणना का कार्य करेंगे। वर्तमान में इन सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण राज्यभर में चल रहा है, जिसके लिए 650 बैच बनाए गए हैं। प्रशिक्षण के लिए 2 नेशनल ट्रेनर, 23 मास्टर ट्रेनर और 555 फील्ड ट्रेनर तैनात किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में हिमाच्छादित जिलों—चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी—के 131 गांवों और 3 नगरीय क्षेत्रों में जनगणना का कार्य सितंबर 2026 में किया जाएगा।

मकानसूचीकरण चरण के दौरान आवास की स्थिति, घरेलू सुविधाओं और उपलब्ध परिसंपत्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। इसके लिए जनवरी 2026 में कुल 33 प्रश्न अधिसूचित किए गए हैं, जो भविष्य की विकास योजनाओं, नीति निर्धारण और लक्षित कल्याणकारी योजनाओं के लिए आधार तैयार करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत एकत्रित सभी आंकड़े पूरी तरह गोपनीय रखे जाते हैं। डिजिटल प्रणाली में उच्च स्तरीय डेटा सुरक्षा के लिए मजबूत एन्क्रिप्शन और बहु-स्तरीय प्रमाणीकरण का उपयोग किया गया है। उन्होंने प्रदेश की जनता से स्व-गणना या प्रगणकों को सहयोग देकर इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

प्रेस वार्ता में एस.एस. नेगी (संयुक्त निदेशक), तान्या सेठ (उप निदेशक), आर.के. बनवारी (उप निदेशक), प्रवीण कुमार (उप निदेशक) तथा पीआईबी देहरादून से सहायक निदेशक संजीव सुन्द्रियाल उपस्थित रहे।

Continue Reading

Previous: मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…
Next: मुख्यमंत्री ने अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की…

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…
1 min read
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…

April 19, 2026
चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…
1 min read
  • उत्तराखंड

चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…

April 19, 2026
10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन
1 min read
  • उत्तराखंड

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन

April 18, 2026

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…
  • चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…
  • 10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन
  • सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…
  • उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Daily
  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण… 1

मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…

April 19, 2026
चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले… 2

चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…

April 19, 2026
10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन 3

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन

April 18, 2026
सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी… 4

सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

April 17, 2026
उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी… 5

उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…

April 17, 2026
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती… 6

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…

April 17, 2026
अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि… 7

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

April 14, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…
1 min read
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…

April 19, 2026
चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…
1 min read
  • उत्तराखंड

चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…

April 19, 2026
10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन
1 min read
  • उत्तराखंड

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन

April 18, 2026
सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

April 17, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.