{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
नई टिहरी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक बोराड़ी स्थित एक होटल में मंच के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र नौडीयाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित राज्य आंदोलनकारियों ने पूर्व में लिए गए निर्णय की पुष्टि करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि मंच का वार्षिक सम्मेलन आगामी 10 मई (रविवार) को बोराड़ी, नई टिहरी स्थित एक होटल में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में महिपाल सिंह नेगी, श्रीपाल सिंह चौहान, सुंदरलाल उनियाल, मुसर्रफ अली, राकेश राणा, श्यामलाल शाह, उत्तम सिंह तोमर सहित कई वरिष्ठ आंदोलनकारियों ने सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।
📌 विभिन्न समितियों का गठन
सम्मेलन की तैयारियों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने हेतु कई समितियों का गठन किया गया:
जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार समिति:
नरेंद्र डंगवाल, राज किशोर थपलियाल, नरेंद्र सिंह राणा, गोपाल सिंह चौहान, राकेश राणा, मुसर्रफ अली, देवेंद्र नौडीयाल, श्यामलाल शाह
मीडिया एवं सोशल मीडिया समिति:
जयप्रकाश पांडे, शांति प्रसाद भट्ट, महिपाल सिंह नेगी, श्रीमती ममता उनियाल, राम भरोसे राणा
पंजीकरण एवं प्रस्ताव समिति:
महिपाल सिंह नेगी, सुंदर सिंह कठैत, देवेंद्र डूमोगा, श्रीमती लक्ष्मी नौटियाल, गीता राम गैरोला
स्वागत एवं व्यवस्था समिति:
राकेश भूषण गोदियाल, श्रीमती भावना डंगवाल, उत्तम सिंह तोमर, विक्रम सिंह कठैत, उर्मिला मैहर
कार्यक्रम समन्वय समिति:
ज्योति प्रसाद भट्ट, किशन सिंह रावत, श्रीपाल सिंह चौहान, राकेश राणा, राकेश भूषण गोदियाल, सुंदरलाल उनियाल, राजेंद्र असवाल, सोमदत्त उनियाल, महावीर उनियाल, राजेंद्र बहुगुणा, पूरन सिंह राणा, धीरेंद्र पेटवाल, लोकेंद्र जोशी, प्रवीण भंडारी, राजेंद्र राणा, रमेश रतूड़ी
🎯 सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
बैठक में सभी राज्य आंदोलनकारियों ने एकजुट होकर आगामी सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। साथ ही अधिक से अधिक आंदोलनकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।



