Skip to content
April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • उत्तराखंड
  • टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड केअध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने टिहरी हाइड्रो परिसर का दो दिवसीय किया सघन निरीक्षण
  • उत्तराखंड

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड केअध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने टिहरी हाइड्रो परिसर का दो दिवसीय किया सघन निरीक्षण

Kavita Khatri May 22, 2024 1 min read

ऋषिकेश: 22 मई । टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. के. विश्नोई ने टिहरी परिसर का दो दिवसीय (19 और 20 मई, 2024) सघन निरीक्षण दौरा किया। उनके साथ भूपेन्द्र गुप्ता, निदेशक (तकनीकी) और एल.पी.जोशी, परियोजना प्रमुख (टिहरी परिसर) सहित टीएचडीसीआईएल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विश्नोई ने 1000 मेगावाट टिहरी पीएसपी के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।
विश्नोई ने निरीक्षण के पहले दिन टिहरी बांध का दौरा किया और सघन निरीक्षण किया। एल.पी.जोशी, कार्यपालक निदेशक (टिहरी परिसर) ने विश्नोई और वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न निर्माण गतिविधियों की जानकारी दी। विश्नोई एवं गुप्ता ने टिहरी पीएसपी के महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे बटरफ्लाई वाल्व, पीएससी (पेन स्टॉक असेंबली चैम्बर), ईए-7 और टीआरटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद श्री विश्नोई ने अधिकारियों और हितधारकों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

निर्माण स्थलों के निरीक्षण के बाद, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आर. के. विश्नोई द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्माण कार्यों के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, समीक्षा बैठक के दौरान विश्नोई ने उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने और परियोजना को समय पर पूरा करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टिहरी पीएसपी 2030 तक राष्ट्र के 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता के लक्ष्य के अनुरूप, शून्य कार्बन उत्सर्जन के साथ 24*7 सस्ती बिजली आपूर्ति करने के लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान देगा। यह परियोजना टीएचडीसी की स्थायी ऊर्जा समाधान और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी), भूपेन्द्र गुप्ता ने परियोजना गतिविधियों को समय पर पूरा करने का आश्वासन देते हुए उत्कृष्टता और पर्यावरण प्रबंधन के प्रति टीएचडीसीआईएल के समर्पण को रेखांकित किया।

टीएचडीसीआईएल, एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम, जल, सौर, पवन और थर्मल ऊर्जा स्रोतों का दोहन करने में विशेषज्ञता रखता है, जिसकी संस्थापित क्षमता 1587 मेगावाट है, जिसमें टिहरी बांध और एचपीपी (1000 मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी (400 मेगावाट), गुजरात में पवन ऊर्जा परियोजनाएं, लघु जल विद्युत परियोजनाएं और केरल में एक सौर ऊर्जा परियोजना शामिल हैं। इसके अलावा, टीएचडीसीआईएल मध्य प्रदेश में कोयला खदानों का संचालन भी कर रहा है।
इस बैठक में संदीप सिंघल, कार्यपालक निदेशक (तकनीकी), आर.आर. सेमवाल (मुख्य महाप्रबंधक-ईएमडी), वीरेंद्र सिंह, मुख्य महाप्रबंधक(ओएमएस), ए.के. घिल्डियाल(मुख्य महाप्रबंधक-प्लानिंग और एमपीएस), ए.आर.गैरोला (महाप्रबंधक-पीएसपी), एम.के.सिंह (महाप्रबंधक-मैकेनिकल), डॉ. ए.एन.त्रिपाठी (महाप्रबंधक-मा.सं. एवं प्रशा.) और श्री नीरज अग्रवाल (अपर महाप्रबंधक-सिवल डिजाइन) और टीएचडीसीआईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Continue Reading

Previous: डीजीपी ने सुरक्षित चारधाम यात्रा को लेकर जोशीमठ में पुलिस अधिकारियों की ली बैठक
Next: पुलिस ने चंद्रेश्वर नगर दुर्गा मंदिर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Related Stories

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन
1 min read
  • उत्तराखंड

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन

April 18, 2026
सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

April 17, 2026
उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…
1 min read
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…

April 17, 2026

Recent Posts

  • 10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन
  • सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…
  • उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…
  • सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…
  • अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Daily
  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन 1

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन

April 18, 2026
सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी… 2

सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

April 17, 2026
उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी… 3

उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…

April 17, 2026
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती… 4

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…

April 17, 2026
अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि… 5

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

April 14, 2026
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत… 6

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

April 14, 2026
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात… 7

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

April 14, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन
1 min read
  • उत्तराखंड

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन

April 18, 2026
सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

April 17, 2026
उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…
1 min read
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…

April 17, 2026
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…

April 17, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.