Skip to content
April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 1744 पदों पर भर्ती…
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 1744 पदों पर भर्ती…

Pankaj Kohli August 3, 2024

देहरादून: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए अगस्त का महीना बेहद खास होने जा रहा है. दरअसल, इस महीने युवाओं को 1744 पदों पर भर्ती होने का मौका मिलेगा. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अगस्त महीने में दो परीक्षाओं के कार्यक्रम तय किये हैं. जिसमें सहायक अध्यापक और स्केलर पद के लिए होने वाली परीक्षा शामिल है.

भर्ती की तैयारियां जोरों पर: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अगस्त का महीना बेहद अहम रहेगा. इस महीने एक तरफ युवाओं के सामने शिक्षक बनने का बड़ा मौका होगा, वहीं स्केलर पद के लिए निकाली गई विज्ञप्ति के माध्यम से रोजगार को अवसर मिलेगा. दरअसल, इस महीने सहायक अध्यापक (एलटी) और स्केलर पद के लिए परीक्षाएं होने जा रही हैं. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इन दोनों ही परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम तय किया जा चुका है और तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है.

युवाओं ने किया आवेदन: इस महीने सहायक अध्यापक (एलटी) की बड़ी परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करवाने जा रहा है. इस परीक्षा के लिए इसी साल मार्च महीने में विज्ञप्ति जारी की गई थी. जिसके तहत 22 मार्च से 12 अप्रैल 2024 तक अभ्यर्थियों द्वारा इसके लिए आवेदन किए गए थे. सहायक अध्यापक पद पर शिक्षा विभाग में काम करने के लिए बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया है. आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस पद के लिए 52000 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किए गए हैं. सहायक अध्यापक के कुल 1544 पदों के लिए भर्ती होनी है, जिसके लिए 18 अगस्त को परीक्षा का दिन तय किया गया है. यह परीक्षा राज्य के सभी 13 जिलों में आहूत करवाई जाएगी. इसके लिए राज्य भर में कुल 153 सेंटर बनाए जाएंगे.

परीक्षा सेंटर पर चल रहा विचार: इसी माह दूसरी परीक्षा स्केलर पद के लिए होनी है. इस परीक्षा के लिए भी बेरोजगार युवाओं ने बड़ी संख्या में आवेदन किए हैं. स्केलर पद के लिए इसी साल मार्च महीने में विज्ञप्ति जारी की गई थी. युवाओं को इस पद पर आवेदन करने के लिए 18 मार्च से 8 अप्रैल तक का समय दिया गया था. इस दौरान स्केलर पद पर कुल 12 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे, जिसमें से अब 9000 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए वैध रह गए हैं. ये परीक्षा स्केलर के 200 पदों के लिए होने जा रही है. जिसके लिए राज्य के 04 जिलों में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है, फिलहाल कितने सेंटर रहेंगे इस पर विचार किया जा रहा है. स्केलर पद के लिए यह परीक्षा 25 अगस्त को होने जा रही है।

परीक्षा बनाई जाएगी पारदर्शी: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इन दोनों ही महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए तैयारी की जा रही है. परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा रहा है. इन परीक्षाओं की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. साथ ही पुलिस और प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा, खासतौर पर इंटेलिजेंस भी इन परीक्षाओं पर सीधी नजर रखेगी. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जीएस मर्तोलिया कहते हैं कि इन दोनों ही परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं. आयोग इसके लिए अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है.आयोग की तरफ से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी सलाह दी जा रही है, ताकि परीक्षा को पारदर्शी बनाने में अभ्यर्थी भी अपना योगदान दे सके. अभ्यर्थियों से अपनी मेहनत के आधार पर ही परीक्षा केंद्र में पहुंचने के लिए कहा जा रहा है.

Continue Reading

Previous: लक्सर में तेज रफ्तार का कहर, मां बेटे को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर…
Next: अफवाह: पुलिस ने कहा अफवाह पर न दें ध्यान,लगभग सभी लोग पहुंच चुके अपने अपने घर…

Related Stories

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन
1 min read
  • उत्तराखंड

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन

April 18, 2026
सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

April 17, 2026
उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…
1 min read
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…

April 17, 2026

Recent Posts

  • 10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन
  • सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…
  • उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…
  • सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…
  • अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Daily
  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन 1

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन

April 18, 2026
सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी… 2

सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

April 17, 2026
उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी… 3

उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…

April 17, 2026
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती… 4

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…

April 17, 2026
अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि… 5

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

April 14, 2026
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत… 6

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

April 14, 2026
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात… 7

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

April 14, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन
1 min read
  • उत्तराखंड

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन

April 18, 2026
सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

April 17, 2026
उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…
1 min read
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…

April 17, 2026
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…

April 17, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.