Skip to content
April 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मिनी स्टेडियम हल्द्वानी का स्थलीय निरीक्षण किया…
  • उत्तराखंड

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मिनी स्टेडियम हल्द्वानी का स्थलीय निरीक्षण किया…

Pankaj Kohli January 18, 2025 1 min read

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को मिनी स्टेडियम हल्द्वानी, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार, ट्रंचिंग ग्राउंड व रेलवे स्टेशन हल्द्वानी का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने खेल विभाग, इवेंट कंपनी व संबंधित विभागों को 23 जनवरी तक सभी काम पूरे करने के निर्देश देते हुए कहा कि वह 24 जनवरी को फिर से निरीक्षण करेंगे।

आयुक्त रावत ने मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम बैडमिंटन कोर्ट देखा। इवेंट कंपनी से पौरूष ने बताया कि कोर्ट में पार्टिशन कर 17 कमरे बनाए जा रहे हैं जिनमें एथलीट, नाडा, वीआईपी, टेक्नीकल स्टाफ के लिए रूम शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों के चेंजिग रूम व वॉशरूम देखे और डीप क्लीनिंग व लॉकर्स एवं बेच के इंतजाम करने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने डायटीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, मनोवैज्ञानिक आदि से भी मुलाकात की। उन्होंने फुटबॉल ग्राउंड देखा और कहा कि मैच होने तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाए। उन्होंने दर्शकों के लिए मोबाइल टॉयलेट्स की व्यवस्था करने को भी कहा। सैटैलाइट किचन व हैंगर के लिए चयनित स्थान का निरीक्षण किया और डिजाइन देखा। उन्होंने इवेंट कंपनी को निर्देश दिए कि मिनी स्टेडियम व स्टेडियम में किस एक्टिविटी में कितनी मैन पावर लगाई जा रही है इसकी डिटेल रिपोर्ट मुहैया कराए।

फिर आयुक्त रावत गौलापार स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने स्विमिंग पूल का हीटिंग सिस्टम की विस्तृत जानकारी ली। पेयजल निगम की विद्युत शाखा ने बताया कि फिल्टर प्लांट में लगभग तीन-चार जगह से लीकेज हैं जिनकी बेल्डिंग व सॉल्यूशन पेस्टिंग से रिपेयर की जा रही है। एहतियात के तौर पर प्लांट में 12 टी-प्वाइंट्स भी हैं जिनकी पहले से ही सॉल्यूशन पेस्टिंग की जा रही है ताकि खेल के आयोजन के दौरान कोई परेशानी नहीं हो। यह भी बताया कि लीकेज की मरम्मत रविवार की सुबह तक पूरी हो जाएगी जिसके बाद हीटिंग सिस्टम शुरू हो जाएगा।

वहीं दो हीटिंग सिस्टम लगने हैं जो भी आज लगा दिए जाएंगे। खेल उप निदेशक राशिदा सिद्दीकी ने बताया कि 26 जनवरी से स्विमिंग के खेल होंगे। हीटिंग सिस्टम से पानी गर्म होने में 72 घंटे का समय लगता है। इस पर आयुक्त रावत ने पूल से संबंधी सभी मरम्मत रविवार तक पूरी कर हीटिंग सिस्टम को चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सिंचाई अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम के लिए एक ट्यूबवेल अलग से लगाया गया है। बीते शुक्रवार से कंप्रेशर चलना शुरू हो गया है, रविवार से साफ पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

इसके बाद पूल को भरने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके बाद उन्होंने मॉडर्न पैंथालॉन व ट्राइथलॉन ग्राउंड का भी जायजा लिया। उन्होंने गेम्स के लिए शूटिंग रेंज, रैंप निर्धारित समयावधि में बनाने के निर्देश दिए। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि 1450 केवीए का कनेक्शन लिया है। खेलों के दौरान जेनरेटर और बैकअप जेनरेटर के लिए वार्ता कर निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय खेलों का ऑफिस देखा। उन्होंने मीडिया गैलरी और वीआईपी लाउंज को अलग-अलग बनाने के निर्देश दिए। मीडिया गैलरी में वाईफाई की सुविधा देने को भी कहा।

बाद में उन्होंने स्टेडियम में निर्माणाधीन हैंगर का भी निरीक्षण किया। इसमें एक हैंगर खेल और दूसरा डाइनिंग के लिए बनेगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि स्टेडियम में जितने सिविल व टेक्नील वर्क अधूरे हैं, 23 जनवरी तक पूरे कर लिए जाए, वह 24 जनवरी को फिर से निरीक्षण करेंगे।

आयुक्त रावत ने राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंकना बंद कर दिया गया है। ग्राउंड के बाहर बाउंड्री पर व्यू कटर के जरिए खेलों का प्रचार किया जाएगा। इसके ठीके पीछे फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। कूड़े से बदबू नहीं आए इसलिए केमिकल छिड़काव किया जा रहा है।

यहां से वह हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां स्टेशन के बाहर लोगों ने कपड़े वगैरह फैला रखे और गंदगी थी। इस पर आयुक्त ने रेलवे अधिकारियों को इस पर रोक लगाने और सफाई व सौंदर्यीकरण के लिए कहा।उन्होंने स्टेशन में वेटिंग व एसी वेटिंग हॉल देखा और साफ-सफाई के निर्देश दिए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन की बाउंड्री बनाई जा रही है जिसपर व्यू कटर लगेंगे। वहीं, रेलवे स्टेशन की बदहाल सड़क के बारे में पूछताछ की तो लोनिवि अधिकारियों ने बताया कि 1.09 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। बजट मिलते ही चार दिनों में सड़क बना दी जाएगी। आयुक्त ने कहा कि सड़क को लेकर वह स्वयं भी सचिव स्तर पर वार्ता करेंगे।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, आरटीओ संदीप सैनी व गुरुदेव सिंह, लोनिवि ईई अशोक चौधरी, खेल उप निदेशक राशिदा सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, जल संस्थान ईई रविशंकर लोशाली आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

Previous: राष्ट्रीय स्तरीय मैराथन “रेड रन” प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन…
Next: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्राथमिक विद्यालय उद्यमस्थल का औचक निरीक्षण किया…

Related Stories

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन
1 min read
  • उत्तराखंड

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन

April 18, 2026
सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

April 17, 2026
उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…
1 min read
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…

April 17, 2026

Recent Posts

  • 10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन
  • सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…
  • उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…
  • सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…
  • अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Daily
  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन 1

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन

April 18, 2026
सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी… 2

सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

April 17, 2026
उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी… 3

उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…

April 17, 2026
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती… 4

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…

April 17, 2026
अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि… 5

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

April 14, 2026
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत… 6

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

April 14, 2026
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात… 7

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

April 14, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन
1 min read
  • उत्तराखंड

10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन

April 18, 2026
सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

April 17, 2026
उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…
1 min read
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…

April 17, 2026
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…

April 17, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.