Skip to content
April 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून के एक स्थानीय होटल में हितधारकों के साथ बजट पूर्व संवाद आयोजित किया गया
  • उत्तराखंड

देहरादून के एक स्थानीय होटल में हितधारकों के साथ बजट पूर्व संवाद आयोजित किया गया

Pankaj Kohli January 31, 2025 1 min read

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा शुक्रवार को देहरादून के एक स्थानीय होटल में हितधारकों के साथ बजट पूर्व संवाद आयोजित किया गया। राज्य सरकार द्वारा तैयार किये जा रहे बजट में आम जनता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम की प्रक्रिया प्रारंभ की है।

इस संवाद कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रदेश (गढ़वाल एवं कुमांऊ दोनों) से लगभग 200 से अधिक हितधारक सम्मिलित हुए। विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित हितधारकों, जिनमें शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, स्वयं सहायता समूह एवं उद्योग एवं व्यापार के साथ ही सूक्ष्म-लघु व्यवसाय, होम स्टे संचालक से जुड़े लोगों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

प्रदेश के कौने कौने से अपने सुझाव लेकर आए सभी हितधारकों का अभिवादन करते हुए वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके द्वारा दिए गए महत्त्वपूर्ण सुझावों के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों के सपनों को साकार करने में बजट अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम आयोजित कर, राज्य सरकार जनता को प्रदेश के विकास में सहभागी बनाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में बहुत ही महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं, जिन्हें बड़ी गंभीरता से संकलित किया जा रहा है। सभी सुझावों को उनके सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किया जाएगा। जनहित के लिए प्राप्त इन सुझावों बजट में शामिल किया जाएगा, ताकि समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की परिकल्पना को साकार किया जा सके।

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गनिर्देशन में प्रदेश के बजट को आमजन के लिए बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह संवाद अभी समाप्त नहीं हुआ है, आप कभी भी अपने सुझाव हम तक पहुंचा सकते हैं।

सचिव श्री दिलीप जावलकर ने प्रदेश के गढ़वाल एवं कुमाऊं दोनों क्षेत्रों से आए विभिन्न व्यवसायों, स्वयं सहायता समूहों और एफपीओ का बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में बजट में आमजन और उद्योग-व्यापार से जुड़े लोगों के महत्त्वपूर्ण सुझावों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों द्वारा संकलित किया जाएगा। इसके उपरांत परीक्षण एवं विभागीय मंतव्य के साथ बजट में शामिल किया जाएगा।

इस संवाद कार्यक्रम में जिन्होंने अपने सुझाव रखे उनमें नैनीताल से प्रवीण कुमार शर्मा (नैनीताल), इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड से पंकज गुप्ता एवं अनिल गोयल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से कैलाश केश्वानी, एफपीओ शक्तिफार्म उधमसिंह नगर से योगेन्द्र सिंह, जीबीपंत विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार श्रीमती अलका गोयल, साहसिक पर्यटन से नितिन राणा, प्रो. दुर्गेश पंत, अक्षय ऊर्जा एसोसिएशन से अमन जोशी, होमस्टे संचालक जयपाल सिंह, सिडकुल मैन्युफैक्चर एसोसिएशन से हरेन्द्र गर्ग, पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स से विनीत गुप्ता, टूर ऑपरेटर एसोसिएशन से अभिषेक अहलूवालिया, डॉ. सुजाता संजय, डॉ. जूही गर्ग, सुश्री कविता चतुर्वेदी, दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ देहरादून से भूमि सिंह, अनिल मारवाह सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदी एवं कृषि एवं बागवानी से जुड़े किसानों ने अपने सुझाव दिए।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली ने भी सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती सविता कपूर, सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा, अपर सचिव अभिषेक रोहिला, अनुज गोयल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संचालन अपर सचिव मनमोहन मैनाली ने किया।

Continue Reading

Previous: मुख्य सचिव ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों के सम्बन्ध में दिए निर्देश…
Next: सोशल मीडिया पर भूकम्प की भ्रामक सूचना के मामले में FIR दर्ज…

Related Stories

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
  • उत्तराखंड

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

April 14, 2026
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

April 14, 2026
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
  • उत्तराखंड

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

April 14, 2026

Recent Posts

  • अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
  • सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
  • बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
  • हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…
  • पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Daily
  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि… 1

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

April 14, 2026
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत… 2

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

April 14, 2026
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात… 3

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

April 14, 2026
हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना… 4

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…

April 13, 2026
पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण… 5

पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…

April 13, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई… 6

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई…

April 13, 2026
डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री 7

डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री

April 13, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
  • उत्तराखंड

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

April 14, 2026
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

April 14, 2026
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
  • उत्तराखंड

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

April 14, 2026
हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…
1 min read
  • उत्तराखंड

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…

April 13, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.