Skip to content
February 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • ऑनलाइन गेमिंग की लत से बच्चे हो सकते है अंधेपन का शिकार, कैसे करे बचाव?
  • स्वास्थ्य

ऑनलाइन गेमिंग की लत से बच्चे हो सकते है अंधेपन का शिकार, कैसे करे बचाव?

Kavita Khatri April 25, 2024 1 min read
भारत ऑनलाइन गेमिंग का एक तेजी से उभरता हुआ बाजार है. भारत में ही दुनिया के सबसे ज्यादा गेमिंग ऐप्स डाउनलोड किए जाते हैं. यहां 40 करोड़ से जयादा गेमर्स हैं, जिनमें से लगभग छह लाख ईस्पोर्ट्स प्लेयर हैं. गेमर्स की इतनी बड़ी संख्या के साथ कोई केवल कल्पना ही कर सकता है कि हर प्लेयर लगातार कितने घंटे तक स्क्रीन पर नजर जमाए रखता है.

अगर सामान्य गेमर्स की बात करें तो भी 2022 के स्टेटिस्टा के आंकड़ों के अनुसार, हर प्लेयर एवरेज हर हफ्ते चार घंटे से ज्यादा समय स्क्रीन के सामने बिताता है. जाहिर सी बात है कि इतने लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहने से स्वास्थ्य पर बुरा असर भी पड़ता है. इनमें गेमर आइज सिंड्रोम की समस्या एक प्रमुख चिंता का विषय है.

इसलिए गेमर आइज सिंड्रोम को समझना जरूरी है क्योंकि यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में डिजिटल युग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य चिंता बन गया है.

पहले जानिए क्या होता है गेमर आइज सिंड्रोम?

गेमर आइज सिंड्रोम कुछ हद तक ड्राई आइज सिंड्रोम जैसा ही होता है, जो लंबे समय तक गेमिंग के कारण होता है. यह किसी भी तरह की डिजिटल गेमिंग से हो सकता है. चाहे आप स्मार्टफोन, टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर या यहां तक ​​कि वीआर हेडसेट पर गेम खेलते हों.

लगातार गेम खेलते समय हम अक्सर पलक झपकाना कम कर देते हैं या भूल जाते हैं. इससे हमारी आंखें सूखने लगती हैं. कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन से निकलने वाली तेज रोशनी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है. वहीं बिना आराम के लंबे समय तक स्क्रीन पर ध्यान लगाने से आंखों की मांसपेशियां थक जाती हैं और उन पर जोर पड़ता है.

क्या सिर्फ वीडियो गेम ही आंखे खराब होती हैं?

लगभग हर डिजिटल डिवाइस में स्क्रीन होती है. यह कहना गलत होगा कि सिर्फ वीडियो गेम ही आपकी आंखों को खराब करते हैं. सही बात यह है कि लंबे समय तक वीडियो गेम खेलने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है.

वीडियो गेम खेलते समय नजरें ज्यादातर स्क्रीन पर ही रहती हैं. लगातार चलते-फिरते ग्राफिक्स पर ध्यान लगाने से बाद में दूसरी चीजों पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है. हम आम तौर पर हर मिनट में लगभग 12 बार पलकें झपकाते हैं, लेकिन कंप्यूटर का इस्तेमाल करते समय यह संख्या घटकर मात्र 5 रह जाती है.

भारत में कितनी बढ़ी है ड्राई आई डिजीज की समस्या?

ड्राई आई डिजीज (DED) एक ऐसी स्थिति है जिसमें आंखों में पर्याप्त आंसू नहीं बनते हैं या बनने वाले आंसू जल्दी सूख जाते हैं. आंसू आंखों को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं. वे आंखों को नम रखते हैं, धूल और मलबे को साफ करते हैं. साथ ही संक्रमण से बचाते हैं.

उत्तर भारत में हुए एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि 32 फीसदी लोगों को ड्राई आई डिजीज है और लक्षणों के आधार पर 81 फीसदी मामलों में यह गंभीर स्तर का था. वहीं दक्षिण भारत में एक अन्य अध्ययन में 1.46 फीसदी लोगों में ड्राई आई डिजीज की शुरुआत देखी गई. शोधकर्ताओं का अनुमान है कि अगले दशक के अंत तक शहरी और ग्रामीण आबादी का एक बड़ा हिस्सा DED से पीड़ित होगा.

गेमर आइज की समस्या का पता कैसे लगाएं?

गेमर आइज को डिजिटल आई स्ट्रेन (Digital Eye Strain) या कंप्यूटर विजन सिंड्रोम (CVS) भी कहा जाता है. इसके कुछ लक्षणों से पता चल सकता है कि आपको गेमर आइज की समस्या तो नहीं हो गई है. इनमें सबसे प्रमुख लक्षण हैं- आंखों में सूखापन और खुजली होना, धुंधला दिखाई देना, सिरदर्द होना.

आंखों में जलन और खुजली: यह गेमर आइज का सबसे आम लक्षण है. जब आप लगातार स्क्रीन पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो पलक कम झपकाते हैं, जिससे आपकी आंखें सूख जाती हैं और उनमें जलन और खुजली होने लगती है.

धुंधला दिखाई देना: आंखों में थकान और सूखापन के कारण आपको धुंधला दिखाई दे सकता है. हालांकि ये आमतौर पर आराम करने के बाद ठीक हो जाता है.

आंखों में दर्द: स्क्रीन पर लगातार ध्यान केंद्रित करने से आंखों की मांसपेशियों में तनाव और दर्द हो सकता है.

सिरदर्द: गेमर आइज अक्सर सिरदर्द का कारण बन सकता है, खासकर माथे के सामने और आंखों के आसपास.

थकान: आंखों पर लगातार जोर पड़ने से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है.

गर्दन और कंधे में दर्द: गलत तरीके से बैठने या स्क्रीन को बहुत करीब से देखने से गर्दन और कंधों में दर्द हो सकता है.

लाल आंखें: आंखों में जलन और सूखापन के कारण आंखें लाल हो सकती हैं.

गेमर आइज से पीड़ित लोग ज्यादा रोशनी में असहज महसूस करते हैं. उन्हें चमकदार रोशनी में देखने में परेशानी हो सकती है.

हालांकि यह भी ध्यान रखना चाहिए कि ये सभी लक्षण हर व्यक्ति में समान रूप से नहीं होते हैं. कुछ लोगों को इनमें कुछ लक्षण हो सकते हैं, जबकि किसी में ज्यादा लक्षण भी दिख सकते हैं.

गेमर्स अपनी आंखों को कैसे स्वस्थ रखें?

गेमर आइज एक ऐसी समस्या है जो अगर सही तरीके से ध्यान न दिया जाए तो धुंधली दृष्टि, दर्द और आंखों में रूखापन जैसी स्थायी समस्याएं पैदा कर सकती है. इसलिए आंखों की सुरक्षा के लिए बचाव ही सबसे अच्छा उपाय है. नियमित रूप से वीडियो गेम खेलने वाले लोगों को अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ उपाय अपनाने चाहिए.

गेमर्स स्क्रीन से कम से कम 6-10 फीट की दूरी पर बैठना चाहिए. स्टैंडिंग डेस्क का इस्तेमाल करके स्क्रीन को अपनी आंखों के लेवल पर रखें. हर 30 मिनट के बाद ब्रेक लेना चाहिए. ऐसे चश्मे (Eye-Protecting Glasses) पहनें जो आपकी आंखों को स्क्रीन की हानिकारक रोशनी से बचाते हैं. अपनी आंखों को नियमित रूप से चेक करवाना और पर्याप्त रोशनी में गेम खेलना भी जरूरी है.

इनके साथ ही कुछ ऐले आसान तरीके भी जान लीजिए जिनसे लंबे समय तक स्क्रीन के इस्तेमाल के बावजूद आपकी आंखें स्वस्थ और आरामदायक रह सकती हैं.

20-20-20 नियम का पालन करें: कुछ कुछ देर में स्क्रीन से अपनी नजरें हटाकर आंखों को इधर-उधर घुमाएं. खास तौर से 20-20-20 नियम का पालन करना चाहिए. यानी हर 20 मिनट में 20 सेकंड का ब्रेक लें और कम से कम 20 फीट दूर स्थित किसी चीज को देखें. यह आसान उपाय आंखों के खिंचाव और थकान को कम करने में मदद कर सकता है.

बार-बार पलकें झपकाएं: पलकें झपकाना आंखों को नम और साफ रखने का प्राकृतिक तरीका है. इससे आंखों की पूरी सतह पर आंसू फैलते हैं. आंखे धूल, हानिकारक तत्वों और तेज रोशनी से सुरक्षित रहती हैं.

सही रोशनी का इस्तेमाल करें: आंखों का खिंचाव कम करने के लिए सही रोशनी बहुत जरूरी है. अपने काम की जगह पर हल्की और चकाचौंध-रहित रोशनी का इस्तेमाल करें. तेज या बहुत अधिक रोशनी से बचें. स्क्रीन पर पड़ने वाली चकाचौंध को कम करने के लिए एंटी-ग्लेयर कंप्यूटर मॉनिटर या ग्लेयर फिल्टर्स का उपयोग करें.

Continue Reading

Previous: फ्रिज में रखा तरबूज है बीमारियों का घर, ठंडा करना सही है, मगर गलती से भी ये गलती ना कर दें
Next: सावधान: ज्यादा नमक का सेवन बन सकता है मौत का कारण, कितना सेवन करना चाहिए, पढे पूरी खबर

Related Stories

सावधान: ज्यादा नमक का सेवन बन सकता है मौत का कारण, कितना सेवन करना चाहिए, पढे पूरी खबर
1 min read
  • स्वास्थ्य

सावधान: ज्यादा नमक का सेवन बन सकता है मौत का कारण, कितना सेवन करना चाहिए, पढे पूरी खबर

April 29, 2024
फ्रिज में रखा तरबूज है बीमारियों का घर, ठंडा करना सही है, मगर गलती से भी ये गलती ना कर दें
1 min read
  • स्वास्थ्य

फ्रिज में रखा तरबूज है बीमारियों का घर, ठंडा करना सही है, मगर गलती से भी ये गलती ना कर दें

April 21, 2023

Recent Posts

  • देहरादून : ‘यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं’ लिखे जाने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण, 15 अप्रैल तक एनएच-34 दुरुस्त करने के निर्देश
  • देहरादून : तीन दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ, एआई आधारित एप से आगंतुकों की होगी गणना
  • उत्तराखंड : भवन निर्माण नियम में होगा संशोधन, राज्य के भूकंप जोन छह में आने के बाद उठाया गया अहम कदम
  • मुख्यमंत्री ने घनसाली में 4121.10 लाख की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया पिलखी पीएचसी का सीएचसी में उच्चीकरण, क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की बड़ी सौगात

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Daily
  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • टिहरी
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

देहरादून : ‘यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं’ लिखे जाने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज 1

देहरादून : ‘यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं’ लिखे जाने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज

February 27, 2026
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण, 15 अप्रैल तक एनएच-34 दुरुस्त करने के निर्देश 2

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण, 15 अप्रैल तक एनएच-34 दुरुस्त करने के निर्देश

February 27, 2026
देहरादून : तीन दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ, एआई आधारित एप से आगंतुकों की होगी गणना 3

देहरादून : तीन दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ, एआई आधारित एप से आगंतुकों की होगी गणना

February 27, 2026
उत्तराखंड : भवन निर्माण नियम में होगा संशोधन, राज्य के भूकंप जोन छह में आने के बाद उठाया गया अहम कदम 4

उत्तराखंड : भवन निर्माण नियम में होगा संशोधन, राज्य के भूकंप जोन छह में आने के बाद उठाया गया अहम कदम

February 26, 2026
मुख्यमंत्री ने घनसाली में 4121.10 लाख की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया पिलखी पीएचसी का सीएचसी में उच्चीकरण, क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की बड़ी सौगात 5

मुख्यमंत्री ने घनसाली में 4121.10 लाख की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया पिलखी पीएचसी का सीएचसी में उच्चीकरण, क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की बड़ी सौगात

February 26, 2026
उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार तीसरी जीत के लिए पहली बार मंडल स्तर पर भाजपा का प्रशिक्षण, बनाई आक्रामक रणनीति 6

उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार तीसरी जीत के लिए पहली बार मंडल स्तर पर भाजपा का प्रशिक्षण, बनाई आक्रामक रणनीति

February 26, 2026
शिक्षा निदेशक से मारपीट का मामला: विधायक काऊ ने मांगी माफी; शिक्षकों से की काम पर लौटने की अपील 7

शिक्षा निदेशक से मारपीट का मामला: विधायक काऊ ने मांगी माफी; शिक्षकों से की काम पर लौटने की अपील

February 26, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

देहरादून : ‘यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं’ लिखे जाने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज
1 min read
  • उत्तराखंड

देहरादून : ‘यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं’ लिखे जाने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज

February 27, 2026
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण, 15 अप्रैल तक एनएच-34 दुरुस्त करने के निर्देश
1 min read
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण, 15 अप्रैल तक एनएच-34 दुरुस्त करने के निर्देश

February 27, 2026
देहरादून : तीन दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ, एआई आधारित एप से आगंतुकों की होगी गणना
1 min read
  • उत्तराखंड

देहरादून : तीन दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ, एआई आधारित एप से आगंतुकों की होगी गणना

February 27, 2026
उत्तराखंड : भवन निर्माण नियम में होगा संशोधन, राज्य के भूकंप जोन छह में आने के बाद उठाया गया अहम कदम
1 min read
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड : भवन निर्माण नियम में होगा संशोधन, राज्य के भूकंप जोन छह में आने के बाद उठाया गया अहम कदम

February 26, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.