Skip to content
February 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • ऋषभ पंत की तेज तर्रार पारी की बदोलत जीती दिल्ली, आखिरी बॉल तक चला रोमांच
  • स्पोर्ट्स

ऋषभ पंत की तेज तर्रार पारी की बदोलत जीती दिल्ली, आखिरी बॉल तक चला रोमांच

Kavita Khatri April 25, 2024 1 min read
IPL 2024 DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया आईपीएल 2024 का 40वां मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा. दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 224 रन बोर्ड पर लगाए थे, लेकिन फिर भी उन्हें अंतिम गेंद पर जीत मिली. गुजरात ने आखिर तक जीत के लिए लड़ाई की, लेकिन टीम जीत नहीं सकी. भले ही गुजरात मुकाबला हार गई हो, लेकिन टीम ने आखिरी चार ओवर में रोमांचक लड़ाई कर सभी का दिल जीत लिया, जब उन्हें 24 गेंदों 73 रनों की दरकार थी.
गुजरात टाइटंस ने 225 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 4 रनों से शिकस्त झेली. गुजरात को आखिरी चार ओवर यानी 24 गेंदों में जीत के लिए 73 रन चाहिए थे. इस दौरान मिलर और राशिद खान क्रीज़ पर थे. यहां से ऐसा लग रहा था कि अब गुजरात मैच से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी और अंत तक लड़ाई की. तो हम आपको आखिरी चार ओवर का पूरा रोमांच बताएंगे.
17वां ओवर 
दिल्ली के लिए 17वां ओवर लेकर एनरिक नॉर्किया का डेविड मिलर ने अच्छे से स्वागत किया. पहली दो गेंदों पर मिलर ने चौका और छक्का लगाया. फिर तीसरी गेंद डॉट बॉल हुई और चौथी, पांचवीं गेंद पर मिलर ने लगातार दो छक्के जड़ दिए. इसके बाद आखिरी गेंद पर 2 रन आए. इस तरह 17वें ओवर में दिल्ली ने 24 रन प्राप्त किए. अब दिल्ली को आखिरी 3 ओवरों में 49 रनों की दरकार थी.
18वां ओवर 
दिल्ली के लिए 18वां ओवर फेंकने आए मुकेश कुमार की पहली ही गेंद पर राशिद खान का कैच छूट गया और एक रन आया. फिर दूसरी गेंद पर मिलर ने मुकेश कुमार को चौका लगा दिया. लेकिन तीसरी गेंद पर बाज़ी पलटी और मुकेश ने मिलर को पवेलियन की राह दिखा दी. फिर बैटिंग के लिए उतरे साई किशोर ने चौथी गेंद पर सिंगल रन लिया. फिर मुकेश ने 5वीं गेंद नो बॉल फेंक दी, जिस पर एक रन आया. अब फ्री हिट के लिए राशिद खान सामने थे. हालांकि राशिद फ्री हिट पर सिर्फ 1 रन ही बना सके. इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर लेग बाई के 4 रन आए.
19वां ओवर
अब गुजरात को आखिरी 2 ओवरों में 37 रनों की दरकार थी. दिल्ली के लिए 19वां ओवर फेंकने की ज़िम्मेदारी रसिख सलाम को मिली. रसिख ने वाइड के साथ ओवर की शुरुआत की और फिर पहली गेंद पर राशिद खान से चौका खाया. फिर दूसरी गेंद पर राशिद खान ने 1 रन लिया. रसिख ने तीसरी गेंद साई किशोर को डॉट फेंकी, लेकिन चौथी और पांचवीं गेंद पर साई किशोर ने रसिख को लगातार 2 छक्के जड़ दिए. फिर, रसिख ने शानदार वापसी करते हुए आखिरी गेंद पर साई किशोर को बोल्ड कर पवेलियन वापस भेज दिया.
 
20वां ओवर
20वें यानी आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 19 रनों की दरकार थी और स्ट्राइक पर मौजूद थे राशिद खान. दिल्ली के लिए आखिरी ओवर लेकर मुकेश कुमार को राशिद ने पहली 2 गेंदों पर लगातार चौके लगा दिए. फिर अगली 2 गेंदें डॉट रहीं, जिसने मैच दिल्ली के पक्ष में झुका दिया. अब चाहिए थे 2 गेंदों में 11 रन. राशिद ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर गुजरात की उम्मीदों को ज़िंदा रखा. लेकिन फिर ओवर की आखिरी गेंद डॉट हुई और दिल्ली ने 4 रन से मुकाबला जीत लिया.

Continue Reading

Previous: Birthday Special: शतको के सरताज सचिन तेंदुलकर के पांच महारिकॉर्ड, जिनका टूटना लगभग असंभव
Next: बेयरस्टो के शतक की बदौलत पंजाब की केकेआर पर एतिहासिक जीत, मैच मे बने ये रिकार्ड्स

Related Stories

IPL 2024: अंतिम गेंद तक चले रोमांच मे हैदराबाद ने राजस्थान को हराया, भुवनेश्वर बने मैन ऑफ द मैच
  • स्पोर्ट्स

IPL 2024: अंतिम गेंद तक चले रोमांच मे हैदराबाद ने राजस्थान को हराया, भुवनेश्वर बने मैन ऑफ द मैच

May 3, 2024
IPL 2024: चेन्नई की हार से प्वाइंट्स टेबल मे आया बड़ा बदलाव, ऋतुराज ने ऑरेंज कैप पर किया कब्ज़ा
1 min read
  • स्पोर्ट्स

IPL 2024: चेन्नई की हार से प्वाइंट्स टेबल मे आया बड़ा बदलाव, ऋतुराज ने ऑरेंज कैप पर किया कब्ज़ा

May 2, 2024
IPL 2024: सीजन में 7 हार के बाद मुंबई की बढ़ी मुश्किले, प्लेऑफ से हो सकती है बाहर
1 min read
  • स्पोर्ट्स

IPL 2024: सीजन में 7 हार के बाद मुंबई की बढ़ी मुश्किले, प्लेऑफ से हो सकती है बाहर

May 1, 2024

Recent Posts

  • देहरादून : ‘यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं’ लिखे जाने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण, 15 अप्रैल तक एनएच-34 दुरुस्त करने के निर्देश
  • देहरादून : तीन दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ, एआई आधारित एप से आगंतुकों की होगी गणना
  • उत्तराखंड : भवन निर्माण नियम में होगा संशोधन, राज्य के भूकंप जोन छह में आने के बाद उठाया गया अहम कदम
  • मुख्यमंत्री ने घनसाली में 4121.10 लाख की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया पिलखी पीएचसी का सीएचसी में उच्चीकरण, क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की बड़ी सौगात

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Daily
  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • टिहरी
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

देहरादून : ‘यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं’ लिखे जाने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज 1

देहरादून : ‘यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं’ लिखे जाने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज

February 27, 2026
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण, 15 अप्रैल तक एनएच-34 दुरुस्त करने के निर्देश 2

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण, 15 अप्रैल तक एनएच-34 दुरुस्त करने के निर्देश

February 27, 2026
देहरादून : तीन दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ, एआई आधारित एप से आगंतुकों की होगी गणना 3

देहरादून : तीन दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ, एआई आधारित एप से आगंतुकों की होगी गणना

February 27, 2026
उत्तराखंड : भवन निर्माण नियम में होगा संशोधन, राज्य के भूकंप जोन छह में आने के बाद उठाया गया अहम कदम 4

उत्तराखंड : भवन निर्माण नियम में होगा संशोधन, राज्य के भूकंप जोन छह में आने के बाद उठाया गया अहम कदम

February 26, 2026
मुख्यमंत्री ने घनसाली में 4121.10 लाख की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया पिलखी पीएचसी का सीएचसी में उच्चीकरण, क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की बड़ी सौगात 5

मुख्यमंत्री ने घनसाली में 4121.10 लाख की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया पिलखी पीएचसी का सीएचसी में उच्चीकरण, क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की बड़ी सौगात

February 26, 2026
उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार तीसरी जीत के लिए पहली बार मंडल स्तर पर भाजपा का प्रशिक्षण, बनाई आक्रामक रणनीति 6

उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार तीसरी जीत के लिए पहली बार मंडल स्तर पर भाजपा का प्रशिक्षण, बनाई आक्रामक रणनीति

February 26, 2026
शिक्षा निदेशक से मारपीट का मामला: विधायक काऊ ने मांगी माफी; शिक्षकों से की काम पर लौटने की अपील 7

शिक्षा निदेशक से मारपीट का मामला: विधायक काऊ ने मांगी माफी; शिक्षकों से की काम पर लौटने की अपील

February 26, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

देहरादून : ‘यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं’ लिखे जाने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज
1 min read
  • उत्तराखंड

देहरादून : ‘यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं’ लिखे जाने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज

February 27, 2026
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण, 15 अप्रैल तक एनएच-34 दुरुस्त करने के निर्देश
1 min read
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण, 15 अप्रैल तक एनएच-34 दुरुस्त करने के निर्देश

February 27, 2026
देहरादून : तीन दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ, एआई आधारित एप से आगंतुकों की होगी गणना
1 min read
  • उत्तराखंड

देहरादून : तीन दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ, एआई आधारित एप से आगंतुकों की होगी गणना

February 27, 2026
उत्तराखंड : भवन निर्माण नियम में होगा संशोधन, राज्य के भूकंप जोन छह में आने के बाद उठाया गया अहम कदम
1 min read
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड : भवन निर्माण नियम में होगा संशोधन, राज्य के भूकंप जोन छह में आने के बाद उठाया गया अहम कदम

February 26, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.