जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार सुबह तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडिया ग्रांट में धान की फसल कटाई प्रयोग (Crop Cutting Experiment) का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम स्वयं दरांती उठाकर कृषकों के साथ खेत में उतरे और धान की फसल की कटाई में हिस्सा लिया।
निरीक्षण के दौरान 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट में धान की 17 किलो 500 ग्राम उपज प्राप्त हुई। प्रयोग का संपादन राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा G-CES एवं CCE Agri App के माध्यम से किया गया। खेत से प्राप्त उत्पादन डेटा को मौके पर ही भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया गया।
डीएम सविन बंसल ने कहा कि ऐसे प्रयोग किसानों की वास्तविक उपज का सही आकलन करने में सहायक होते हैं, जिससे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सटीक आंकड़े उपलब्ध हो पाते हैं। उन्होंने कृषकों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रेरित किया।



