स्वर्गीय सौरभ भट्ट की पुण्य स्मृति में सौरभ फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रथम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के आठवें दिन मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
पहला मुकाबला ज्ञानशू 11 और चिड़ावीर सालंग 11 के बीच खेला गया। ज्ञानशू 11 ने निर्धारित 15 ओवरों में 102 रनों का प्रतिस्पर्धी लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिड़ावीर सालंग 11 की टीम 15 ओवरों में 85 रन ही बना सकी। इस तरह ज्ञानशू 11 ने 17 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रिंस कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

दूसरा मुकाबला हरि महाराज बाड़ागड्डी 11 और नर्सिंग 11 पाव सिंगोट के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नर्सिंग 11 पाव सिंगोट ने 108 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में हरि महाराज बाड़ागड्डी 11 ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 111 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ कैलाश रमोला रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रैथल के पूर्व प्रधान मनोज राणा उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य पृथ्वीपाल मटूडा (बगसारी धनारी) एवं सुमित गुसाईं (बोंगा) भी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर खेलों के प्रति समर्पित होना चाहिए, क्योंकि खेल स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की सशक्त नींव रखते हैं।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक जसपाल चौहान, सूरज रावत, जयवीर नेगी, अध्यक्ष आकाश भट्ट, सदस्य रोहित, श्रीश्म बलूनी, सुबोध, हरीश पयाल, दीपक भट्ट, मनीष बिष्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आयुष बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष विनय मोहन चौहान, महासचिव शुभम चमोली सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।



