Home » Blog » चमोली : सशस्त्र सीमा बल ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत निकाली जागरूकता रैली

चमोली : सशस्त्र सीमा बल ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत निकाली जागरूकता रैली

by PrabhatVarta

थराली (चमोली)। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत प्रति विद्रोहिता एवं जंगल युद्ध कला पद्धति स्कूल, सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम की ओर से  उप महानिरीक्षक अनिल  कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसएसबी परिसर से ग्वालदम बाजार और कुनिला गांव तक नशा मुक्त भारत रैली का आयोजन किया गया। रेली उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और समुदाय के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से जनता तक पहुचाना तथा मादक द्रव्यों के सेवन के मुद्दे पर जागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा कहा कि  नशा मुक्त भारत एक राष्ट्रीय पहल है, जिसे समाज के सभी लोगों की भागीदारी से सफल बनाया जा सकता है, क्योंकि नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे समूल जीवन को नष्ट कर देती है, नशे से बचने के लिए युवाओं को सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलों और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना होगा। इस रैली में सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम से  उप कमांडेंट  आमोद, उप कमांडेंट के के पाठक, सहायक कमाडेंट जसवीर सिंह तोमर आदि मौजूद थे।