Home » Blog » उत्तराखंड : अवैध मदरसों पर धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन मदरसे सील

उत्तराखंड : अवैध मदरसों पर धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन मदरसे सील

by PrabhatVarta

हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही के आदेशों तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से प्राप्त निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान तीन मदरसों – कासमिया दावत उल उलूम निकट अबरार मस्जिद सेक्टर 6 गुज्जर बस्ती गैंडीखाता, इमदादिया दारूल उलूम निकट आयसा मस्जिद सेक्टर 8 गुज्जर बस्ती गैंडीखाता, जामिया इस्लामिया गुजरान कालागढ़ बस्ती गुज्जर बस्ती गैंडीखाता को सीज किया गया।