Home » Blog » औली में विंटर गेम्स की तैयारियाँ तेज : 27 जनवरी को टीम चयन ट्रायल

औली में विंटर गेम्स की तैयारियाँ तेज : 27 जनवरी को टीम चयन ट्रायल

by PrabhatVarta

औली। औली के बर्फीले ढलानों पर आगामी शीतकालीन खेलों के रोमांच के लिए तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स 2026’ एवं ‘नेशनल विंटर गेम्स’ के लिए उत्तराखंड टीम का चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है।

यह ट्रायल 27 जनवरी 2026 को औली स्की स्लोप पर होगा, जिसमें अल्पाइन, स्नोबोर्ड और स्की माउंटेनियरिंग (Ski Mo) स्पर्धाओं के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को 26 जनवरी 2026 की सुबह 11:00 बजे तक अपना नामांकन अनिवार्य रूप से कराना होगा।

उत्तराखंड टीम में चयनित होकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का यह अवसर स्थानीय एवं उभरती हुई शीतकालीन खेल प्रतिभाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चयन ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।