
देहरादून, 25 सितम्बर: चन्द्रबनी स्थित गौतम कुंड मंदिर में एक नाबालिग जोड़े की शादी को लेकर बीती रात एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता जब रात 8 बजे मंदिर पहुंचे, तो वहां शादी की प्रक्रिया चल रही थी। चूंकि वर्तमान में श्राद्ध पक्ष चल रहा है, ऐसे में संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंदिर के पुजारी से सवाल किया कि श्राद्ध के दौरान विवाह कैसे किया जा रहा है।
इस सवाल के जवाब में मंदिर के मुख्य पुजारी हेमराज़, मंदिर की कोषाध्यक्ष माधुरी नेगी, उनके ताऊ बी छेत्री और मंदिर में अवैध रूप से रह रही कुछ महिलाओं ने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर लाठी, ईंट और खुकरी से हमला कर दिया। इस हमले में नाबालिक सिया धोनी, राधा धोनी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि मंदिर के मुख्य पुजारी पर पहले से ही कई आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप लगे हैं, जिनमें शराब पीना, मांस खाना और मंदिर की आड़ में अश्लील कृत्य करना शामिल है। मंदिर में इन गतिविधियों का विरोध करने वाले लोगों को अक्सर पुजारी और उनकी टीम द्वारा धमकाया और हमला किया जाता है।
मामले में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। और स्थानीय लोग मंदिर में चल रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



