Skip to content
April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • उत्तराखंड
  • डीएम रुद्रप्रयाग ने सुनी जन शिकायतें, 19 का मौके पर निस्तारण…
  • उत्तराखंड

डीएम रुद्रप्रयाग ने सुनी जन शिकायतें, 19 का मौके पर निस्तारण…

Pankaj Kohli April 7, 2025 1 min read

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी 31 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 19 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं को समाधान हेतु त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

आयोजित *जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम* के दौरान तुलंगा निवासी जसपाल राणा ने अपनी समस्या दर्ज कराते हुए बताया कि उनके द्वारा बीएसएनएल में किए गए कार्य का भुगतान नहीं हो पाया है जिसके लिए उन्होंने आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की। तुलंगा के ही विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में गांव में सड़क निर्माण किए जाने की मांग की।

ग्वाड़ थापली के वीरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप गुलाबराय बस्ती में सड़क किनारे नालियों के निर्माण तथा सुमाड़ी निवासी लक्ष्मी प्रसाद डिमरी ने सुमाड़ी से जिला मुख्यालय को आ रही पेयजल लाइन के पुराने क्षतिग्रस्त पाइपों को बदलने की मांग की। सौड़ खुरड़ के कमल सिंह द्वारा किसान सम्मान निधि न मिलने तथा जरम्वाड़ गांव के विजयपाल कठैत द्वारा विगत छह माह से पेयजल आपूर्ति न होने की समस्या से अवगत कराया गया।

इस तरह आयोजित जनसंवाद/जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 31 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 19 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जन संवाद कार्यक्रम में जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उन शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से लें तथा समयबद्धता के साथ दर्ज शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। जिन शिकायतों के लिए स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं उनका निर्धारित समय के अंतर्गत स्थलीय निरीक्षण करते हुए समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करें।

इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरती नहीं जाए। यदि किसी अधिकारी द्वारा किसी भी तरह से शिथिलता बरती जाती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि दर्ज शिकायतों के बारे में जो भी कार्यवाही की जाती है तो संबंधित शिकायतकर्ता एवं जिला कार्यालय को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी आम जनमानस एवं किसी भी कर्मचारी की कोई समस्या एवं भुगतान संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित है तो उसे संवेदनशीलता के साथ उसका निराकरण करना सुनिश्चित करें जिससे कि संबंधित को उसका त्वरित लाभ उपलब्ध हो सके।

जनसंवाद/जनता मिलन कार्यक्रम* के दौरान मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि एल-1 स्तर पर 150 और एल-2 स्तर पर 16 शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर उप वन संरक्षक कल्याणी, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र, अधिशासी अभियंता लोनिवि इंद्रजीत बोस, जल निगम नवल कुमार, जल संस्थान अनीश पिल्लई, तहसीलदार जखोली बीएल शाह, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Previous: उपभोक्ता की जेब पर लगेगा झटका, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद जानें नया रेट
Next: बुजुर्ग की 10 वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या, एक्सियन से मौके पर ही कराई लिखित में निस्तारित

Related Stories

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
  • उत्तराखंड

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

April 14, 2026
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

April 14, 2026
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
  • उत्तराखंड

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

April 14, 2026

Recent Posts

  • अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
  • सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
  • बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
  • हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…
  • पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Daily
  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि… 1

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

April 14, 2026
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत… 2

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

April 14, 2026
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात… 3

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

April 14, 2026
हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना… 4

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…

April 13, 2026
पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण… 5

पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…

April 13, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई… 6

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई…

April 13, 2026
डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री 7

डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री

April 13, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
  • उत्तराखंड

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

April 14, 2026
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

April 14, 2026
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
  • उत्तराखंड

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

April 14, 2026
हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…
1 min read
  • उत्तराखंड

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…

April 13, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.