Skip to content
April 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • उत्तराखंड
  • ड्यूटी पर लौटे डाॅक्टर, एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में सफल रही वार्ता, मेडिकल काॅलेज ने निष्पक्ष जाॅच की मांग उठाई
  • उत्तराखंड

ड्यूटी पर लौटे डाॅक्टर, एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में सफल रही वार्ता, मेडिकल काॅलेज ने निष्पक्ष जाॅच की मांग उठाई

Kavita Khatri May 23, 2024

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आँफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ में पीजी डाॅक्टर ड्यूटी पर लौट आए हैं। बुधवार को डाॅक्टरों एवम् एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज प्रबन्धन के बीच सौहार्दपूर्णं वार्ता हुई। सफल वार्ता के बाद डाॅक्टर अपनी अपनी ड्यूटी पर वापिस लौट आए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता एसपी सिंह ने जानकारी दी कि सोमवार को कोर्ट के आदेश के बाद मेडिकल काॅलेज परिसर एवम् अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन पर पहले ही रोक के आदेश जारी हो गए थे।

बुधवार को पीजी डाॅक्टरों और एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज प्रबन्धन के बीच सीधी वार्ता हुई। डाॅक्टरों ने अपने काम से जुड़े कुछ बिन्दु सामने रखे। उन सभी बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज प्रबन्धन ने सकारात्मकतापूर्वक पीजी डाॅक्टरों की बातों को सुना और मामले को सुलझा दिया। डाॅक्टरों एवम् मेडिकल काॅलेज की बीच वार्ता सफल रही। डाॅक्टरों ने भी सफल वार्ता के क्रम में अपनी ड्यूटी पर वापिस आने का फैसला किया।

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज ने निष्पक्ष जाॅच की मांग उठाई
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवम् जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जाॅच की मांग उठाई है। काॅलेज की ओर से दिए गए पत्र में डाॅ देवेश गर्ग के सभी फोनों के फोन डिटेल्स, व्हाट्सअप काॅलिंग एवम् चैट्स रिकाॅर्ड की जाॅच की मांग की है। इसके अलावा डाॅ देवेश के सभी परिवारजनों, बैचमेट्स के मोबाइल काॅल डिटेल, व्हाट्सअप काॅल डिटेल्स, मैसेज व फेसबुक इंस्टाग्राम रिकाॅर्ड्स की जाॅच की भी मांग की है। डाॅ देवेश गर्ग के फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भी कई सुराग सामने आ सकते हैं। मेडिकल काॅलेज ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा है कि काॅलेज पुलिस जाॅच में हर तरह का सहयोग कर रहा है। इस प्रकरण पर हर एंगल से जाॅच होनी चाहिए व वास्तविकता सामने आनी चाहिए।

डाॅ दिव्या के मोबाइल काॅल से आया नया मोड
डाॅ देवेश गर्ग के इमरजेंसी में लाने के दौरान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इमरजेंसी में 9999321190 मोबाइल नम्बर से एक फोन आया था। अपना परिचय बताते हुए महिला ने स्वयं को राजस्थान के किसी मेडिकल काॅलेज में पीजी डाॅक्टर बताया और डाॅ देवेश गर्ग के स्वास्थ्य के बारे मेें जानकारी मांगी। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज ने सभी तथ्यों को सन्दर्भित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में हर कोण से मामले की विस्तृत जाॅच की मांग की है।

काॅलेज की जाॅच कमेटी करेगी विस्तृत जाॅच
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ पूर्व में ही एक अंतरिम जाॅच कमेटी का गठन कर चुकी है। जाॅच कमेटी मेडिकल छात्र की आत्महत्या से जुड़े हर बिन्दु पर विस्तृत जाॅच करेगी व रिपोर्ट तैयार करेगी। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज ने पुलिस अधिकारियों को भरोसा दिलाया है कि पुलिस को जाॅच में हर तरीके का सहयोग दिया जाएगा। उधर पुलिस डाॅक्टर देवेश की आत्महत्या प्रकरण की जाॅच कर रही है।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने पार्थ जुयाल, ऋषभ रावत
और चन्दन नेगी के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की मांग की
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने पार्थ जुयाल, चन्दन नेगी और ऋषभ रावत व अन्य के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की मांग की है। छात्र संघ के नाम पर ये तीनों श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान को काफी समय से टारगेट कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय में कुछ समय पूर्व हुए धरना प्रदर्शन में इन तीनों पर रंगदारी व पैसा वसूली का नामजद मुकदमा दर्ज है। मंगलवार को भी ये तीनों जबरन मेडिकल काॅलेज में घुस गए और धरना प्रदर्शन किया और कुलपति के विरूद्ध अशोभनीय नारेबाजी की। कोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए इन्होंने काॅलेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ये तीनों कुलपति डाॅ यशबीर दीवान को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। यह असामाजिक तत्व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहले भी माहौल खराब करने में संलिप्त रहे हैं। पुलिस इन लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज कर चुकी है। इधर डाॅक्टरों ने घटनाक्रम को अपना आंतरिक मामला बताते हुए इन असामाजिक तत्वों को मेडिकल काॅलेज परिसर से चलता कर दिया।

Continue Reading

Previous: पुलिस ने चंद्रेश्वर नगर दुर्गा मंदिर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Next: मलिन बस्तियों के मालिकाना हक को कांग्रेस का नगर निगम कूच

Related Stories

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
  • उत्तराखंड

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

April 14, 2026
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

April 14, 2026
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
  • उत्तराखंड

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

April 14, 2026

Recent Posts

  • अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
  • सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
  • बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
  • हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…
  • पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Daily
  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि… 1

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

April 14, 2026
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत… 2

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

April 14, 2026
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात… 3

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

April 14, 2026
हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना… 4

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…

April 13, 2026
पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण… 5

पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…

April 13, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई… 6

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई…

April 13, 2026
डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री 7

डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री

April 13, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
  • उत्तराखंड

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

April 14, 2026
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

April 14, 2026
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
  • उत्तराखंड

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

April 14, 2026
हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…
1 min read
  • उत्तराखंड

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…

April 13, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.