ऋषिकेश, 20 मई. इस वक्त चार धाम यात्रा चरम पर है देश के कोने-कोने से यात्री बड़ी संख्या में चार धाम के दर्शन करने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने ट्रांजिट कैप ऋषिकेश में यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की। ट्रस्ट ने रविवार को लगभग 500 से अधिक यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था की। इस अवसर पर ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने भोजन वितरण करने में बढ़चढ़ कर अपना-अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर तहसीलदार ऋषिकेश सुशीला कोठियाल, राजस्व उपनिरीक्षक सतीश जोशी, ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल, सह संस्थापक नूपुर गोयल, पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, भावना सिंधी, मनप्रीत, ममता, करीना, गरिमा,आचार्य संतोष व्यास, विश्वंभरी भट्ट, डॉ नंदकिशोर गॉड जी, उषा चौहान, शशकुंतला व्यास, डॉ अंकित, अनु, मनजीत, सोनू, बाला गांधी, क्षमा व्यास आदि मौजूद थे।



