Skip to content
April 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पीएनबी ने मनाया 76वां गणतंत्र दिवस
  • उत्तराखंड

पीएनबी ने मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

Pankaj Kohli January 27, 2025 1 min read

देहरादून – 27 जनवरी 2025: देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने रविवार को अपने मुख्यालय में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। समारोह की शुरुआत पीएनबी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र द्वारा बैंक के कार्यपालक निदेशकों, सीवीओ, सीजीएम और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई।

इस अवसर पर बोलते हुए, पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र ने कहा, “76वें गणतंत्र दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर, मैं प्रत्येक भारतीय को हार्दिक बधाई देता हूं। स्वतंत्रता की हमारी यात्रा को याद करते हुए, हम उस ऐतिहासिक क्षण को नमन करते हैं जब भारत ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर के दूरदर्शी नेतृत्व में 1949 में देश के लिए एक संविधान का निर्माण किया, जिसने हमारी संप्रभुता और मौलिक अधिकारों की नींव रखी। आज, जब हम अपने नायकों के बलिदान और सीमाओं की रक्षा करने वाले अपने सैनिकों की वीरता का सम्मान करते हैं, तो हमें यह भी संकल्प लेना चाहिए कि 2047 तक, जब हम स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएँगे, एक विकसित भारत का निर्माण करेंगे।

अविकसित से विकासशील राष्ट्र तक की हमारी यात्रा हमें अब एक दृढ़ संकल्पित मार्ग पर ले जा रही है, जहाँ 2047 तक हमारा सकल घरेलू उत्पाद (GDP) $30 ट्रिलियन तक पहुँचने का अनुमान है। यह परिवर्तनकारी यात्रा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, विशेषकर पंजाब नेशनल बैंक, के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करती है। हमारी 65% जनसंख्या ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में निवास करती है और इनमें से कई अभी भी असंगठित ऋण प्रणालियों पर निर्भर हैं। ऐसे में हमें यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिए कि हर भारतीय को वित्तीय समावेशन का लाभ मिले।

पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम स्वनिधि जैसे अभियानों और उत्तर एवं उत्तर-पूर्व भारत में हमारे मजबूत नेटवर्क का लाभ उठाते हुए, हम इन अंतरालों को कम कर सकते हैं और अंतिम छोर तक सस्ती वित्तीय सेवाएँ पहुँचा सकते हैं। मैं पूरे पीएनबी परिवार से आग्रह करता हूँ कि वे हर घर में वित्तीय समावेशन की संस्कृति विकसित करने का संकल्प लें और विकसित भारत की रूपरेखा को सशक्त बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करें। आइए, मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करें जहाँ प्रत्येक नागरिक को समान अवसर और संसाधनों की पहुँच हो, जिससे हमारे पूर्वजों के दृष्टिकोण और आने वाली पीढ़ियों की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके।”

इसके अतिरिक्त, बैंक की वरिष्ठ महिला अधिकारियों और वरिष्ठ बैंक अधिकारियों की पत्नियों के संगठन पीएनबी प्रेरणा के सहयोग से पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने इस्कॉन द्वारका को 750 हैप्पीनेस किट्स और हैप्पी मील्स का वितरण जरूरतमंद बच्चों के लिए किया। बैंक ने राहगिरी फाउंडेशन के साथ मिलकर “नो हॉर्निंग” अभियान को भी प्रोत्साहित किया। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कैंसर रोगियों को दैनिक आवश्यकता में सहायता प्रदान करने के लिए बैंक ने कैन-सपोर्ट के साथ साझेदारी की। महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने के लिए पीएनबी ने परिचय फाउंडेशन के साथ मिलकर “प्रोजेक्ट पोषण” के तहत विभिन्न पहल कीं। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए, बैंक ने हेलमेट मैन फाउंडेशन के सहयोग से देशभर में हेलमेट का वितरण किया। साथ ही, ऑरो-मिरा सर्विस सोसाइटी द्वारा संचालित ऑरो-मिरा विद्या मंदिर की सहायता से आठ बच्चों की शिक्षा में सहयोग किया इसके अतिरिक्त, चौधरी फाउंडेशन के साथ मिलकर जरूरतमंद बच्चों को कंप्यूटर भी वितरित किए ।

समारोह में पीएनबी परिवार के सदस्यों द्वारा जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी शामिल थीं, जिसने इस पर उत्सव भावना बढ़ाने में योगदान किया।

Continue Reading

Previous: उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में आग लगने से कई घर जले
Next: केदारनाथ विधायक ने जागतोली में मिनी स्टेडियम का किया शिलान्यास…

Related Stories

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
  • उत्तराखंड

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

April 14, 2026
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

April 14, 2026
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
  • उत्तराखंड

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

April 14, 2026

Recent Posts

  • अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
  • सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
  • बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
  • हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…
  • पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Daily
  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि… 1

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

April 14, 2026
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत… 2

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

April 14, 2026
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात… 3

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

April 14, 2026
हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना… 4

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…

April 13, 2026
पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण… 5

पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…

April 13, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई… 6

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई…

April 13, 2026
डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री 7

डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री

April 13, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
  • उत्तराखंड

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

April 14, 2026
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
1 min read
  • उत्तराखंड

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

April 14, 2026
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
  • उत्तराखंड

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

April 14, 2026
हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…
1 min read
  • उत्तराखंड

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…

April 13, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.