चम्पावत, 8 मई, आज सुबह पूर्णागिरि थाना क्षेत्र के काली मंदिर थाने ने SDRF को सूचना दी कि तुन्यास के पास पूर्णागिरि मेला देखने आया एक व्यक्ति अचानक बेहोश हो गया है। सूचना पर एसआई दीपक जोशी के नेतृत्व में SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और बेहोश कुंदन लाल पुत्र पुन्नी लाल उम्र 65 वर्ष ग्राम वीरू नगला किच्छा उधमसिंहनगर को स्ट्रेचर के माध्यम से भैरव मंदिर स्वास्थ्य शिविर पहुंचाया। जहां कुंदन लाल का उपचार चल रहा है।



