ऋषिकेश, 6 मई
2 मई को मालाकुंठी पुल के पास नहाते हुए नदी में डूबे पिता-पुत्र के शवों को आज शिवपुरी के पास नदी से बरामद किया गया व पुलिस के सपुर्द किया।
जानकारी देते हुए एसडीआरएफ टीम के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि 2 मई को सिलाकुंई देहरादून निवासी संजय थापा अपने परिवार के साथ देवप्रयाग से देहरादून की तरफ आ रहे थे। और वह परिवार के साथ नदी में नहाने के लिए मालाकुंठी पुल के पास रुके। और नदी में नहाने लगे तभी संजय थापा का बेटा आशीष थापा नहाते समय नदी में डूब गया। आशीष को बचाने के लिए संजय थापा नदी में गए और वह भी नदी में डूब गए। तब से एसडीआरएफ और जल पुलिस दोनों की खोजबीन के लिए नदी में सर्च अभियान चला रही थी। अभियान के दौरान आज दोनों के शवों को शिवपुरी के पास नदी से बरामद किया गया व पुलिस के सपुर्द किया।
एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से किए दो अज्ञात शव बरामद, पुलिस के सपुर्द किए
एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्चिंग अभियान के दौरान पशुलोक बैराज से दो अज्ञात व्यक्तियों के शव बरामद कर पुलिस के सपुर्द किए। जानकारी देते हुए एसडीआरएफ टीम के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि रविवार को नदी में सर्चिंग अभियान के दौरान टीम ने पशुलोक बैराज से दो अज्ञात व्यक्तियों के शव बरामद किए। टीम ने दोनों शवों को पुलिस के सपुर्द कर दिया। पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त कर रही है। सर्चिंग टीम में हेड कॉन्स्टेबल अर्जुन सिंह, बलबीर सिंह, रमेश भट्ट, विजय खरोला, रजत तोमर, राहुल कुमार शामिल थे।



